Thursday , 10 April 2025

इनेलो किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष को कार्यकारिणी से हटाने पर निशान सिंह ने दी प्रतिक्रिया

टोहाना, 12 अक्टूबर(नवल सिंह): इनेलो द्वारा कार्यकारिणी में फेरबदल के तहत टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह को किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त करने पर निशान सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मालिक है वह किसी को भी पद दे सकते हैं और हटा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे कुछ दिन पहले पार्टी सुप्रीमों के समक्ष यह कह कर आए थे कि पार्टी में अपमान सहकर नही रहा जा सकता।
वहीं जब निशान सिंह से अन्य पार्टियो के संपर्क में होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि राजनीति में हर तरह की संभावनाए होती है वे हर पार्टी के संपर्क में है। निशान सिंह ने कहा कि वे इस बारे में अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं और जो भी होगा साथियों के कहे अनुसार जल्द निर्णय लिया जाएगा।
 गौरतलब है कि निशान सिंह पिछले लम्बे समय से पार्टी की गतिविधियों से यह कहकर दूर रह रहे थे कि अपमान सहकर नही रहा जा सकता।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *