Friday , 20 September 2024

सोनम बनीं मिसेज ब्यूटीफुल दिवा 2018

अंबाला, (ब्यूरो)। मेहनत व लगन के साथ हर सपने को पूरा किया जा सकता है। इस बात को अम्बाला निवासी सोनम वर्मा ने पूरा कर दिखाया है जिन्होंने एक हाउस वाइफ होने के साथ साथ ब्युटीशियन का काम करते हुए, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ अपने माॅडलिंग के सपने को भी पूरा किया। उन्होंने लुधियाना में आयोजित मिसेज पंजाब 2018 प्रतियोगिता के फाइनल में मिसेज ब्युटीफुल दिवा 2018 का खिताब हासिल कर अम्बाला व अपने परिजनों का नाम पूरे रोशन किया। सोनम वर्मा ने बताया कि अपने घर की पूरी जिम्मेदारियां सम्माली हैं। तथा उनका शुरू से ही सपना था कि माॅडलिंग में भी अपना नाम बनाएं। इसके चलते उन्होंने मिसेज पंजाब 2018 में हिस्सा लिया और अपनी कड़ी मेहनत के साथ इस खिताब को हासिल किया। उन्होने इस सफलता का श्रेय अपने पति विमल वर्मा, बेटे आरव वर्मा, सास उषा वर्मा, ससुर बलदेव राज वर्मा, माता नीलम शर्मा, पिता शिव कुमार शर्मा को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *