Friday , 20 September 2024

दो महिलाओं का सड़क पर हंगामा,वायरल हुआ वीडियो

यमुनानगर, 7 सितम्बर(वीणा अरोड़ा)। एक महिला द्वारा दूसरी महिला की जमकर पीटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों हरियाणा के यमुनानगर का बताया जा रहा है।

 

 

 

वीडियों में दोनों महिलाएं सरे आम सड़क पर एक दूसरे को मारती साफ़ दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाओं पर गुस्सा इस कदर सवार था कि आव देखा न ताव दोनों एक दूसरे को पीटने में लगी थी। महिलाओं को यह भी होश नहीं था कि वो कहाँ खड़ी हैं। महिलाओं का यह हंगामा देखकर वहां लोग इकट्ठा हो गए। आस पास जमा लोगों में से कुछ ने बीच बचाव करते हुए महिलाओं को छुड़वाया और उनकी इस लड़ाई का कारण पूछा। सरेआम सड़क पर हुए इस हंगामे में महिलाऐं गालीगलौच करती भी दिखाई दी।

 

 

लड़ाई कर रही महिलाओं में से एक का आरोप है कि दूसरी महिला रेप के झूठे केस में फसा कर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिसमें उसके साथ उसका एक साथी भी शामिल था जोकि फरार हो गया। यह मामला पुलिस थाने पहुंचा जहाँ दोनों महिलाओं ने अपनी अपनी शिकायत दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *