Thursday , 19 September 2024

हादसे के शिकार हुए अर्जुन रामपाल, घुटने में लगी गहरी चोट

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। दरअसल, अर्जुन एक दुर्घटना में चोटिल हो गए, जिससे उनके घुटने में गहरी चोट आ गई। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने अपने एक वीडियो के जरिए दी। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एमआरआई करवाते दिख रहे है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- “घुटना तोड़ लिया। बहुत बुरा हुआ। गलत तालमेल। दुर्घटना, एमआरआई और बिस्तर पर।”

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *