Friday , 20 September 2024

इंद्री :नैना चौटाला की हरी चुनरी चौपाल में उमड़ी महिलाओं की भीड़

 इंद्री के बजाज फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची विधायक नैना सिंह चौटाला और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण का जोरदार स्वागत किया गया। महिलाएं पारम्परिक गीत गाती हुई नैना चौटाला को स्टेज तक ले गई।
इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा जोश दिखाई दिया। इस दौरान मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था के मामले में हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से नकारा साबित हुई है और लगातार महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, यौन उत्पीडन और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ़ैल साबित हो रही है। नैना चौटाला ने वादा किया कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
इनेलो नेत्री नैना चौटाला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इनेलो व बसपा पार्टी द्वारा हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के तहत एक सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हरी चुनरी चौपाल का यह 11 पायदान है जोकि जुगलान से शुरू किया गया और इस कड़ी में आज हम इंद्री पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद है महिलाओं से रूबरू होकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की एक अच्छी पोजीशन है इनेलो बसपा का यह जो गठबंधन है एक मजबूत गठबंधन है। दोनों मिलकर इस प्रदेश में  सरकार बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर हरियाणा में इनेलो की सरकार बनी तो केवल और केवल ओम प्रकाश चौटाला ही मुख्यमंत्री होंगे ना कि कोई और।
इनेलो में भाई भतीजावाद पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ लोगों के मन की धारणा है यह बात भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा फैलाई जा रही है। हमारे परिवार में कोई भाई भतीजावाद नहीं है और इनेलो पार्टी में भी कोई मतभेद या किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं है। जब तक ओम प्रकाश चौटाला जी है तब तक यह चौटाला परिवार व इनेलो पार्टी यूं ही बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *