Friday , 20 September 2024

बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला के लिए ‘वरदान’ बनी नेवी, वीडियो देख नौसेना के जज्बे को करेंगे सलाम

नई दिल्ली : केरल में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रलयकारी बाढ़ से अब तक 164 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 2875 लोग बेघर हो गये हैं। ऐसे में भारतीय नेवी के जवान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में जूझती जिंदगियों को बचाने का काम कर रहे हैं।

 

 

 

सबसे पहले भारतीय नौसेना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया था। यह महिला एक इलाके में फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए वाटर बैग का सहारा लिया गया था। वाटर बैग के लीक होने के बाद इस महिला को बचाने के लिए नेवी हेलीकॉप्टर ने उसे एयरलिफ्ट किया और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। सेना के जवानों के इस जज्बे को देखने के बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक एक गर्भवती महिला बाढ़ में फंस गई थी। जवानों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी वह तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इंडियन नेवी द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है केि हेलिकॉप्टर से एक रस्सी लटकाई गई, जिसे महिला की कमर से बांध कर उसे धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्‍वस्‍थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *