Friday , 20 September 2024

सिरसा पुलिस ने देह व्यपार के धंधे का किया भंडाफोड़

सिरसा शहर थाना पुलिस और महिला पुलिस ने बेगू रोड पर बनी सुख सागर कॉलोनी के एक मकान में रेड डाल कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाही शुरू कर दी है। पकड़ी गई तीनों युवतियां सिरसा से बाहर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

दरअसल महिला पुलिस को सुचना मिली कि सुखसागर कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापर का धंधा चल रहा है। सिरसा पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की तो मौके से तीन 3 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ इम्मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई तीनों लड़कियां बठिंडा,दिल्ली और फतेहाबाद की रहने वाली है। पकडे गए सभी लोगों को पुलिस द्वारा आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *