Thursday , 19 September 2024

चंडीगढ में महिला के साथ दिन दहाडे बलात्कार का प्रयास

चंडीगढ,9सितम्बर। चंडीगढ के सेक्टर 26 के वाटर पम्प हाउस में रहने वाली महिला के साथ शनिवार को एक व्यक्ति ने बलात्कार का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर जमा हुए आसपास के लोगों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई की और इसी दौरान पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
      वारादात के समय आरोपी व्यक्ति सिर्फ अंडरवीयर पहने हुए मिला। महिला के चिल्लाने पर यातायात पुलिस के जवान और कुछ युवाओं के अलावा कुछ महिलाएं भी पहुंच गई। इन महिलाओं ने भी आरोपी की पिटाई की।
     वारदात की शिकार महिला बुरी तरह से घबराई हुई थी। बचाव के लिए पहुंचे लोगों ने महिला को पानी पिलाकर राहत दिलाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी एक युवक ने बताया कि आरोपी पम्प हाउस परिसर में घुसता दिखाई दिया था। बाद में महिला की चीख सुनाई दी तो मौके पर पहुंचे। महिला ने कहा कि उसका गला दबाने का प्रयास किया गया था। बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *