Friday , 20 September 2024

बारिश से गिरी घर की छत, कमरे में सो रहे 2 बच्चों की मौत 4 घायल

सिरसा : बारिश के कारण डबवाली के वार्ड नंबर-4 में बने एक मकान की छत्त ढह गयी। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में माहौल ग़मगीन है।
​​
दरसअल कल देर रात से डबवाली में तेज़ अँधेरी के बाद जमकर बरसात हुई। रात करीब 2 बजे वार्ड न- 4 में रहने वाले एक परिवार पर ये बरसात आफत बनकर  बरसी। बरसात के कारण मकान में बने एक कमरे की छत गिर गई। जिसमें कमरे में सो रहें 6 लोग दब गए। इस हादसे में 2 बच्चो की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। वहीं परिवार के लोग सरकार से मदद की अपील कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *