Saturday , 5 April 2025

मंत्री कांबोज ने गांव चौगांवा में एक करोड़ नौ लाख रूपये से तैयार हुए विकास कार्यो का किया उद्घाटन

मंत्री कांबोज ने गांव चौगांवा में एक करोड़ नौ लाख रूपये से तैयार हुए विकास कार्यो का किया उद्घाटनमंत्री कांबोज ने गांव चौगांवा में एक करोड़ नौ लाख रूपये से तैयार हुए विकास कार्यो का किया उद्घाटनचौगांवा के ग्रामीणों ने कहा पिछले चालीस वर्षो में भी नही हुआ था गांव का विकास, मंत्री कर्णदेव कांबोज के विधायक बनने के बाद नही रूका गांव में कामइंद्री। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने गांव चौगांवा में एक करोड़ नौ लाख रूपये की लागत से बने ग्राम सचिवालय और गांव की फिरनी का उद्घाटन किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री कांबोज का सम्मान स्वरूप शॉल और फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सरपंच देवेंद्र मंढाण ने गांव की अन्य समस्याओं का मांग पत्र मंत्री के समक्ष रखा और मंत्री कांबोज ने भी एक-एक कर सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गांव चौगांवा में विकास कार्यो के लिए अभी तक 1 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च हो चुके है।

 

 

मंत्री कांबोज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चौगांवा में 82 लाख रूपये की लागत से फिरनी का निर्माण कराया गया है और 27 लाख रूपये की लागत से ग्राम सचिवालय बनाया गया है। इससे पूर्व 4 लाख 85 हजार रूपये की लागत से एक गली और 3 लाख 50 हजार रूपये से आयुष डिस्पेंसरी भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर भवन के लिए भी 10 लाख रूपये की ग्रांट भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह पहली सरकार है जो शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास पर पूरा ध्यान दे रहे है। सरकार का प्रयास है कि गांवो को भी शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए गांवो में सीवरेज सुविधा, ग्राम सचिवालय, व्ययामशालाएं, थ्री व फाइव पोंड सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री कांबोज ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नही है, गांव के सरपंच योजना बनाकर विकास कार्यो से संबंधित प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजे ताकि सभी कार्यों को पूरा करवाया जा सके। जब क्षेत्र की जनता ने उन्हे विधायक चुना था तो इस हलके में समस्याओं का अंबार लगा था, योजनाबद्ध तरीके से सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जिसे उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया। उन्होंने दावा किया कि किसी भी गांव में एक भी गली कच्ची नही बचेगी और जो भी काम अधूरे है उन्हे जल्द पूरा किया जाएगा। पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला हुआ है और हमें भी इस अभियान से जुडऩा चाहिए। उन्होंने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़को पर गोबर और गंदगी ना डाले। इससे सरकार के स्वच्छता अभियान और गांव की सुंदरता को ग्रहण लगता है।  उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के प्रति वचनबद्ध है इसलिए किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की कई सिफारिशों को लागू कर दिया है, जिस पर डा. एमएस स्वामीनाथन ने भी संतुष्टि जाहिर की है। गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए किसानों से अपील करते हुए कहा कि टपका और फव्वारा सिंचाई विधि का प्रयोग करें ताकि पानी का दुरूपयोग ना हो। उन्होंने गांव के स्कूल की 10 वीं कक्षा की छात्रा तानियां को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। इसी स्कूल के छह अन्य छात्रों ने भी मेरिट में स्थान बनाया है जिसके लिए उन्होंने गांव के स्कूल के मुख्यअध्यापक संजीव कुमार की प्रशंसा की।

 

 

गांव में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाने पर गांव के सरपंच तथा ग्रामीणों ने मंत्री कांबोज का आभार जताया और कहा कि फिरनी बनने से पूर्व गांव के चारो ओर कीचड़ भरा रहता था जिसमें से निकलना दूभर होता था और रिश्तेदार भी गांव में आने से कतराते थे। मंत्री कांबोज के प्रयासों से फिरनी को पक्का कराया गया और जिस जगह पर पानी भरा रहता था उस पर ग्राम सचिवालय बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बजुर्गो ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह से मंत्री कांबोज ने गांव का विकास किया है उसी तरह वह भी कभी उनका साथ नही छोड़ेगें। जब से मंत्री कांबोज इंद्री हलके से विधायक बने है तब से उनके गांव में पंचायत के कार्य नही रूके। इस अवसर पर रिषीपाल कांबोज, जसविंद्र अरोड़ा, सुनील खेडा, संदीप ब्याना, कर्मसिंह सैनी, पंकज गुर्जर, रामसिंह कांबोज, सेठपाल मुखाला, राकेश कलरा, प्रवीण सरपंच, बलजीत कांबोज सरपंच, बंटी नन्हेडा, राजेश सरपंच इंद्रगढ, कृष्णपाल, शामलाल सैनी, रामदत्त शर्मा, साहब सिंह, पूर्व सरपंच प्यारे लाल, विकास लठवाल, जयभगवान कलसौरा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *