Friday , 20 September 2024

क्रिकेट के ‘भगवान’ की शरण में आई बीमार चील

नई दिल्ली। क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मैदान पर अपने चमत्कारिक प्रदर्शन के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते भी लोगों के दिल में जगह बनाए रहते हैं। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर एक चील (KITE) की जान बचाते हुए दिख रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।
वीडियो में सचिन तेंदुलकर थोड़ा कंफ्यूज नजर आते हैं। वह खुद भी नहीं जानते थे कि इसके लिए क्या किया जाए। पक्षियों को क्या खिलाना है, उन्हें नहीं पता था। उसे ब्रेड खिलाएं या चिकन। सचिन इसे लेकर कंफ्यूज हैं। लेकिन वीडियो में थोडी देर बाद वह इस चील को अपने हाथों से खिलाते दिखाई दे रहे हैं।
गर्मी के मौसम में यह आमतौर पर देखा गया है कि पक्षी या जानवर राहत के लिए शेल्टर तलाश करते हैं। ऐसे में गर्मी से बेहाल एक चील सचिन तेंदुलकर की बालकनी में आकर गिर गया। वह उड़ नहीं पा रहा था। सचिन ने फेसबुक पर ऐसी ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो चील के साथ नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *