Friday , 20 September 2024

मांगे पूरी न होने पर नपा कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकाल में हो सकती तब्दील

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर तीन दिन की हड़ताल के दूसरे दिन भी इंद्री में सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। राजीव गांधी पंचयति राज संगठन के चेयरमैन डॉ सुनील पवार प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे।
डॉ सुनील पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी कर रही है और सरकार ने जल्दी इनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की तरफ से इन की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ है।
सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान मलकियत सिंह ने कहा की सरकार  कर्मचारियों से बातचीत व समस्या का समाधान ना करना सरकार की  इस बात को दर्शाता है कर्मचारियों की मांग है कि अग्निशमन के कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से न निकाला जाए कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर बाकी खाली बचे पदों पर स्थाई भर्ती की जाए। नगर पालिका के कच्चे कर्मचारियों को निगम के रोल पर दिया जाए। ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो नगर पालिका कर्मचारी शिविरों में काम करते हुए अपनी जान को गवा रहे हैं। कर्मचारियों को पूरे उपकरण उपलब्ध  कराए जाएं। उन्होंने कहा किसमान समान वेतन वेतन लागू किया जाए यह सभी मांगे मौजूदा सरकार के सत्ता में आने से पहले घोषणापत्र थी मगर हरियाणा सरकार के द्वारा आज तक उनको लागू नहीं किया गया सभी केंद्र कमेटी के फैसले अनुसार तीन दिन की हड़ताल की घोषणा है। मगर तीन दिन की हड़ताल से  सरकार नहीं जागी तो केंद्रीय कमेटी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करती है। तो इंद्री के कर्मचारी उस में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे सर्व कर्मचारी हरियाणा के ब्लॉक मलकीत सिंह ने कहा कि सरकार अपना अडिय़ल रवैया छोडक़र कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करें। अगर अनिश्चितकालीन हड़ता  की घोषणा हुई तो इंद्री के सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताली कर्मचारी के समर्थन में सडक़ों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *