Thursday , 19 September 2024

नपा कर्मचरियों ने कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

 हरियाणा सरकार की मुसीबते बढ़ती जा रही है। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा  में नगर परिषद् और दमकल विभाग के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए जिससे काम काज ठप हो गया।  नगर परिषद् पर ताला लटकने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। वहीँ शहर में सफाई की व्यवस्था भी चरमरा सकती है।
इसे के चलते अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नरवाना नगर परिषद के कर्मचारियों ने कार्यालय पर ताला लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे नगरपालिका के कर्मचारियों को सर्वकर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *