Wednesday , 18 September 2024

फर्जी पुलिस वाला बन कर महिला के गहने ले उड़े

अम्बाला, 27 अप्रैल : दिन दिहाड़े सरेबाजार लुटेरे फर्जी पुलिस वाला बन कर एक महिला के गहने ले उड़े। मामला अम्बाला कैंट का हैं जहाँ मंदिर जा रही प्रमोद नाम की महिला को दो युवकों ने पुलिस वाला बन कर ये कह कर उसके सोने के गहने उतरवा लिए की इतने गहने पहन कर मंदिर जाना ठीक नहीं है। महिला ने भी दोनों युवकों का कहा मान कर अपने गहने उतार कर अपने आप ही लुटेरों के हवाले कर दिए और लुटेरे गहने लेकर फरार हो गए।

 

 

अम्बाला कैंट के निकलसन रोड पर रहने वाली प्रमोद जैन नाम की ये महिला रोजाना की तरह घर के पास मंदिर में माथा टेकने निकली थी। मंदिर पास होने की वजह से इनका मंदिर तक पैदल ही जाने का रूटीन है। परंतु इस भोली भाली महिला के साथ वो हो गया जिसके बारे में इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ये महिला दिन दिहाड़े और सरे बाजार अपने गहने ठगवा बैठीं। वो भी फर्जी पुलिस वालों के हाथों।। तस्वीरों में साड़ी पहने पैदल जाती दिखाई दे रही ये महिला अपने साथ होने वाली ठगी से बिल्कुल अनजान है। तस्वीरों में सड़क के दूसरी ओर आकर रुके बाइक सवार इन दो युवको पर महिला से गहने ठगने के आरोप लगे हैं। इन शातिर ठगों ने महिला को अपने किसी शिकार की तरह देखा और उसे अपने नापाक मंसूबों का शिकार बना डाला। महिला के पति और पेशे से दवा कारोबारी अशोक जैन के मुताबिक उनकी पत्नी जब सुबह मंदिर जा रहीं थीं तो रास्ते मे बाइक पर आए इन दोनों युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताया और कहा कि इतने गहने पहनकर मंदिर जाना ठीक नहीं आपको गहने उतारकर हमारे हवाले करने होंगे। वो डर गईं और उन्होंने गहने उतारकर उनके हवाले कर दिए। जिसके बाद वो युवक गहने लेकर फरार हो गए। अशोक जैन ने बताया कि वारदात के बाद जब पत्नी ने घर आकर पूरी बात बताई तो तुरन्त आभास हो गया कि उन्हें ठग लिया गया है। इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *