Friday , 20 September 2024

इनेलो-बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन: आपसी तालमेल बनाकर चलने को लेकर हई चर्चा

इनेलो और बसपा गठबंधन के बाद जारी कार्यकर्त्ता मिलन समारोहों की कड़ी में सोमवार को फतेहाबाद स्थानीय जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के जरीये दोनों दलों के बड़े नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर गठबंधन की बधाई दी और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में एकजुटता के साथ एकतरफा जीत दर्ज करने का संकल्प भी लिया। कार्यकर्त्ता सम्मेलन को इनेलो किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रजापति, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया है कि अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कमेरा और किसान मिलकर लुटेरों को सत्ता से बेदखल करेंगे। इसके लिए दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता मिलकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने का अभियान चलाएंगे। वक्ताओं ने इनेलो-बसपा गठबंधन को हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक बदलाव की अहम कड़ी बताते हुए दावा किया कि गठबंधन आगामी चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करके हरियाणा प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने का काम करेगा और देश में बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे को मजबूत करके मोर्चे की सरकार बनाएगा। इनेलो नेताओं ने कहा कि इनेलो और बसपा के बीच हुए गठबंधन से भाजपा-कांग्रेस की नींद उड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *