Thursday , 19 September 2024

भिवानी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बड़े गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

भिवानी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित दस मामले दर्ज है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि बिंटू को भिवानी पुलिस ने कल देर शाम गांव सरेला की बनी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब स्कार्पियों गाड़ी को रूकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार बिंटू गाड़ी छोड कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया और उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस एंव एक डोगा बन्दूक दोनाली मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिन्टू एंव संम्पत नेहरा ने राजगढ़ कोर्ट में 17 जनवरी 2018 को सरेआम गोली चलाकर हत्या को अन्जाम दिया था। जिसमें इसके और साथी भी थे। इसी तरह 2012 में पिलानी में विनोद भाट थिरपाली व शेरसिंह कादमा का डबल मर्डर किया था।

2016 में प्रवीण ढाणी केहर के साथ मिलकर सुनील रामपुरा पर भी गोली चलाई थी। जिस केस में बिन्टू जमानत पर है। 2016 में बिन्टू अपने साथियों के साथ जमीन का कब्जा छुटाने के लिए कोहिना राजस्थान पुलिस पर गोली चलाई थी और भागने समय उनकी गाड़ी एक्सीडेट हो गई थी जिसमें बिटू के छ: साथी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *