Thursday , 10 April 2025

हड़ताल पर पी.जी.आई.एम.एस रोहतक के इंटर्न डॉक्टर्स

पी.जी.आई.एम.एस रोहतक के इंटर्न डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इंटर्न डॉक्टर्स ने कल दो घंटे की हड़ताल के बाद आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया हुआ था जिसके चलते आज प्रदेश भर के मेडिकल कालेजों के इंटर्न डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इन इंटर्न डॉक्टर्स की मांग है दूसरे राज्यों की तुलना में उन्हें बहुत ही कम स्टाइफंड दिया जा रहा है। हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सरकार और पीजीआई प्रशासन स्टाइफंड में बढ़ोतरी नहीं करती तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी। इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल से पीजीआई में इलाज कराने आये मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *