Thursday , 19 September 2024

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार मामला फतेहाबाद के रतिया कस्बे का है जहाँ तीन लड़के स्कूली छात्राओं से आते जाते समय छेड़छाड़ करते थे। पुलिस के अनुसार 3- 4 दिन से कुछ शरारती लड़के स्कूली छात्राओं का पीछा कर रहे थे जिससे परेशान होकर एक 14 वर्षीय छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए लड़कों की हरकत के बारे में अपने परिवार को बताया और परिजनों ने इसकी शिकायत महिला पुलिस में दी।

 

 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवकों पर पोस्को एक्ट व् अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *