Tuesday , 3 September 2024

विज के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर उतरे

अंबाला, 15 मार्च। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के भतीजे और राज्यमंत्री नायब सैनी के चेचेरे भाई के खिलाफ पंजाब के पटियाला में धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज की गयी। इस मामले को लेकर राजनैतिक विरोधियों ने अनिल विज को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में तो नहीं उठा पायी लेकिन अंबाला छावनी में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में सड़को पर उतरे और पैदल मार्च निकाला। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने विज के परिवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। महिला कांग्रेस प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने कहा कि FIR अंबाला में दर्ज होनी चाहिए थी लेकिन विज के भतीजे पर मामला दर्ज नहीं किया गया जिसकी जाँच होनी चाहिए और विज को तब तक इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस समय-समय पर इसके लिए दबाव बनाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *