Sunday , 6 October 2024

नवजात शिशु को बेचती पकड़ी गई दो महिलाएं

अम्बाला : नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपयों में बेचती 2 महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया। मामला अम्बाला के बलदेव नगर का है जहां से पुलिस ने दो  महिलाओं को बच्चे के साथ गिरफ्तार किया है। महिलाएं बच्चे को कहां से ले कर आई हैं इसका ठोस जवाब महिलाएं अभी तक पुलिस को नही दे पाई हैं।  फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अंबाला में 2 महिलाएं किरण व रेणु कुछ दिन के बच्चे(लड़का) को बलदेव नगर की एक महिला को बेचना चाहती थी, जोकि बच्चा गोद  लेने की इच्छुक थी, लेकिन महिला को इन पर शक हुआ तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया। लेकिन दोनों को पुलिस के ट्रैप की भनक पड़ गई और बच्चे को लेकर भागने लगी लेकिन पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। किरण व रेणु बच्चा कहाँ से लाई हैं इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नही लग पायी है। फिलहाल बच्चा पुलिस कस्टडी में है और पुलिस बच्चे के असली माता पिता का पता लगाने में जुटी है, जिसके लिए आरोपी महिलाओं से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *