Friday , 20 September 2024

400 साधुओं को नपुंसक बनाये जाने के मामले में गुरमीत राम रहीम व् दोनों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ आज आरोप किये जा सकते हैं तय

दो साध्वियों के बलात्कार आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सज़ा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में आज होगी सुनवाई।
400 साधुओं को नपुंसक बनाये जाने के मामले में गुरमीत राम रहीम व् दोनों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ आज आरोप किये जा सकते हैं तय।
अब से कुछ देर में गुरमीत राम रहीम और डॉ मोहिंद्र इंसा दोनों आरोपियों को पंचकूला विशेष सीबीआई कोर्ट में किया जाएगा पेश।
वहीं मामले के तीसरे आरोपी डॉ पंकज गर्ग को भी किया गया है सम्मन जारी।
वहीँ सुरक्षा के मद्देनज़र सीबीआई जज कपिल राठी ने गुरमीत राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये पेश किये जाने के आदेश दिए हैं।
जबकि अन्य दो आरोपियों डॉ मोहिंदर पाल सिंह इंसा और डॉ पंकज गर्ग को व्यक्तिगत तौर पर पेश करने के आदेश जारी किये हैं।
इससे पहले काल यानी मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में फरार चल रहे डॉक्टर पंकज गर्ग को बुधवार एक दिन के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *