चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2025: हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 55 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 42 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और 13 एचपीएस (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारी शामिल हैं। इस बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
14 जिलों में बदले गए एसपी
इस व्यापक फेरबदल के तहत 14 जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले हैं। इन अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। नीचे देखिए किस जिले में कौन बना नया एसपी:
भिवानी – आईपीएस मनवीर सिंह
कैथल – आईपीएस आस्था
यमुनानगर – आईपीएस सुरेंद्र सिंह भोरिया
नूंह – आईपीएस राजेश कुमार
रेलवे अंबाला – आईपीएस नितिका गहलोत
पलवल – आईपीएस वरुण सिंगला
कुरुक्षेत्र – आईपीएस नीतीश अग्रवाल
अंबाला – आईपीएस अजीत सिंह
पानीपत – आईपीएस भूपेंद्र सिंह
फतेहाबाद – आईपीएस सिद्धार्थ जैन
डबवाली पुलिस जिला – आईपीएस निकिता खट्टर
हांसी पुलिस जिला – आईपीएस अमित यशवर्धन
रेवाड़ी – आईपीएस हेमेंद्र मीणा
जींद – आईपीएस कुलदीप सिंह
सिरसा – आईपीएस मयंक गुप्ता (नवीन नियुक्ति)
महत्वपूर्ण कमिश्नरेट्स और रेंज में भी बदलाव
इसके साथ ही राज्य के कई प्रमुख पुलिस रेंज और कमिश्नरेट्स में भी नई नियुक्तियाँ की गई हैं। यह कदम प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में सरकार का एक अहम प्रयास माना जा रहा है।