Sunday , 15 September 2024

लड़की ने शादी से पहले क्यों पिया जहर ,मौत की बनाई LIVE वीडियो

एक लड़की ने जहर पी कर हमेशा हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला ख़त्म कर ली, इतना ही नहीं उसने अपनी मौत की लाइव वीडियो बना कर उसे अपने एक्स ब्वॉय फ्रेंड को भी भेजी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रोहिणी जिले में एक लड़की ने अपनी शादी से 10 दिन पहले आत्महत्या का कद उठाते हुए जहर पी लिया जिसकी उसने बाकायदा वीडियो भी बनाई। बताया जा रहा है, कि ऐसा उसने अपने एक्स ब्वॉय फ्रेंड की धमकियों से परेशान हो कर किया।
जिस लड़की ने आत्महत्या की उसका नाम निशा देवीदास बताया जा  रहा है, जिसकी 4 फरवरी को शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार निखिल बोरकर नाम का एक शख्स जोकि उसका एक्स ब्वॉय फ्रेंड है,उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मृतक निशा देवीदास के भाई रवि का कहना है कि निखिल उसकी बहन के पीछे पड़ा हुआ था। रवि के अनुसार निखिल ने निशा को अपने प्यार के जाल में फंसाया, उसका इस्तेमाल किया, फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
रवि ने आरोप लगाया कि निखिल को जैसे ही पता चला, कि निशा कि शादी होने वाली है। वह उसे  ब्लैकमेल करने लगा, जिससे तंग आकर उसकी बहन ने पेस्टीसाइड पी लिया। उन्होंने बताया कि निशा ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर निखिल को भेजा था। वहीँ इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीँ जानकारी मिलते ही पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *