Wednesday , 18 September 2024

ब्लैकमेलिंग के मामले में पकडे चार आरोपी, महिलाऐं भी शामिल

फतेहाबाद पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में  4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी जिनमे दो महिलाऐं भी शामिल है एक बैंक कर्मचारी की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहे थे। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 2 महिलाओं सहित दो व्यक्तियों को काबू करते हुए उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया है। बता दें कि पकड़ी गई महिलाएं इससे पहले भी वेश्यावृति के मामले में आरोपी रह चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पकडे गए सभी आरोपी फतेहाबाद तहसील चौक क्षेत्र  के रहने वाले बताए जा रहें हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिसार निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार कार्यवाही की गई।  जिसमे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि,चारों आरोपी ग्रुप में काम करते थे और अब तक पीड़ित से 60 हजार नकद और ब्लैंक चैक ले चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *