नई दिल्ली, 25 जनवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वादों को गंभीरता से निभाने की बात दोहराई और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि दिल्ली की समस्याओं का समाधान बीजेपी 5 साल में कर देगी और जनता से अपील की कि वे झूठ और छल की राजनीति करने वालों को सजा दें।
नए वादों का ऐलान संकल्प पत्र के तीसरे हिस्से में बीजेपी ने दिल्ली के विकास और आम जनता के लिए कई अहम वादे किए हैं। इनमें प्रमुख हैं:
1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक: दिल्ली के 1700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को पूर्ण मालिकाना हक मिलेगा।
13000 सील की गई दुकानों को खोलना: दिल्ली में सील की गई 13,000 दुकानों को फिर से खोला जाएगा।
शरणार्थी कॉलोनियों को मालिकाना हक: पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों को भी मालिकाना हक दिया जाएगा।
50,000 सरकारी नौकरियां: दिल्ली के युवाओं के लिए 50,000 सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
20,000 करोड़ का निवेश और एकीकृत सार्वजनिक नेटवर्क: एकीकृत सार्वजनिक नेटवर्क के निर्माण के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
यूपी और हरियाणा के साथ पर्यटन विकास: यूपी और हरियाणा सरकारों के साथ मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
यमुना रिवर डेवलपमेंट फ्रंट: साबरमती की तर्ज पर यमुना रिवर डेवलपमेंट फ्रंट का निर्माण किया जाएगा।
13000 बसों का इलेक्ट्रिककरण: 13000 बसों को ई-बसों में बदला जाएगा और दिल्ली को 100 प्रतिशत ई-बस सेवा दी जाएगी।
ग्रीक वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड: ग्रीक वर्कर्स के कल्याण के लिए एक बोर्ड का गठन किया जाएगा।
टेक्सटाइल वर्कर्स को वित्तीय लाभ: टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख का बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
बीजेपी के कामों का ब्योरा अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 41,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिल्ली के लिए काम नहीं किया होता, तो दिल्ली शायद रहने लायक नहीं रहती। इसके अलावा, 2.5 लाख रेहड़ी पटरी वालों को लोन देने का काम भी किया गया।
PM मोदी का “पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस” मॉडल अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी द्वारा किए गए कामों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने “पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस” स्थापित किया है, जिसका असर हर चुनाव में नजर आता है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने विभिन्न समूहों से सुझाव प्राप्त किए हैं, जिसमें 1 लाख 8 हजार लोगों ने भाग लिया।
आम आदमी पार्टी पर हमला अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल पहले वादा किया था कि वे गाड़ी, बंगला और सुरक्षा नहीं लेंगे, लेकिन अब दिल्ली की जनता उनसे जवाब मांग रही है। शाह ने यह भी कहा कि दिल्ली में कई बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री पर कोई आरोप नहीं आया।
अंत में, शाह ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस बार झूठ और छल की राजनीति करने वालों को सजा दें और बीजेपी को तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में लाने का अवसर दें।