Friday , 20 September 2024

‘बेबी मोशे’ पहुँचे मुंबई, 26/11 अटैक में माता-पिता को खोया था

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामन नेतन्याहू इस समय अपनी छ: दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। नेतन्याहू आज आगरा में ताज का दीदार करेंगे। अपने दौरे में वे मुंबई भी जाएंगे। मुंबई की यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि मुंबई आतंकी हमले में अपने मां-बाप को खोने वाला बच्चा मोशे भी इसमें शामिल होगा। मोशे मंगलवार सुबह ही मुंबई पहुंचा, इस दौरान इजरायल के अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। मुंबई पहुंच मोशे के नाना ने कहा कि मोशे यहां वापस आकर बहुत खुश है, मुंबई अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित जगह है।

साल 2008 में मुंबई हमले में 2 साल के मोशे होल्त्जबर्ग की जान बच गई थी जबकि उनके माता-पिता की इस हमले में मौत हो गई थी। आतंकी हमले में अपने माता-पिता को खोने वाला मोशे होलत्जबर्ग नौ साल बाद पहली बार इस हफ्ते शहर के नरीमन हाउस पहुंचेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *