Friday , 20 September 2024

Panipat : कोर्ट के पीछे मिला अज्ञात का शव,

सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोर्ट के पीछे एक युवक का शव मिला है। नाले किनारे पड़े शव की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की उम्र लगभग 50 साल है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ये व्यक्ति कोर्ट परिसर में घूमता था और नशे का आदी था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांकेतिक फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *