Sunday , 6 October 2024

Yamuna Nagar : राजन की हत्या का आरोपी केरल से गिरफ्तार,

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की गोली मारकर हत्या कर उसे जलाने के मामले STf करनाल ने हत्यारोपी पुराना हमीदा निवासी साहिल अल्वी को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या करने के बाद केरल में फरार हो गया था। इसके बाद वह केरल में छिपकर रह रहा था। उस पर हत्या, लूट व अवैध हथियारों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम उस पर घोषित किया गया था।

STF करनाल के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि साहिल अल्वी पर हत्या, NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। दो वर्ष से उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी ने ही राजस्थान के संचोर में शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी की हत्या को अंजाम दिया था। उस पर राजस्थान पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। बदमाश साहिल अल्वी को केरल के जिला कोलम के पुनालुर से गिरफ्तार किया गया है। वह करनाल में 29 जनवरी को दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में वांछित चल रहा था। केरल से उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे करनाल की कोर्ट में पेश किया गया। वर्ष 2023 में उसने राजस्थान के बहुचर्चित लक्ष्मण देवासी हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके अलावा पूछताछ में सामने आया कि 29 जनवरी को साहिल अल्वी ने सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में राजन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसका शव जला दिया था। इस केस में उस पर भी इनाम घोषित किया गया है। वहीं STF करनाल ने आरोपी साहिल अल्वी के साथी हथियारों के मुख्य तस्कर पांच हजार के इनामी 21 फरवरी को करनाल के गांव गोंदर निवासी विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया। विशाल पर वर्ष 2023 में कारोबारी को धमकी देने व हवाई फायर करने के आरोप में भी केस दर्ज है।

सांकेतिक फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *