Sunday , 6 October 2024

Kaithal : चंडीगढ़ की बस सेवा बंद, हिसार के लिए बसें नहीं,

कैथल से चंडीगढ़ की बस सेवा बंद होने के कारण अब हिसार के लिए बसें नहीं मिल रही है। इस कारण हिसार जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इस समय केवल नरवाना तक ही निजी बसें जा रही हैं। हिसार के लिए बस सेवा न होने से यात्रियों को कई कठिनाइयों का सामना करने के बाद हिसार पहुंचना पड़ता है। जबकि बस का संचालन न होने की स्थिति में हिसार के रास्ते में पड़ने वाले शहरों में यात्री नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यदि उन्हें हिसार जाना है तो पहले वे कैथल से नरवाना पहुंच रहे है। इसके बाद नरवाना से ही निजी बस के माध्यम से हिसार तक जा रहे हैं।

बोले परेशान यात्री ः हिसार जाने वाली महिला शशी ने बताया कि उसने हिसार के गांव खेदड़ में एक रिश्तेदारी में जाना है। कैथल से हिसार के लिए सीधी बस सेवा न मिलने के कारण काफी परेशानी हुई। सरकार ने पंजाब जाने वाले रास्तों को बंद किया है, लेकिन हिसार तो हरियाणा में ही है। ऐसे में यहां की बसों को बंद नहीं किया जाना चाहिए।

इसी प्रकार से दनौदा गांव में जाने वाले यात्री सुनील कुमार ने बताया कि कैथल से हिसार के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा नहीं होना चाहिए, चंडीगढ़ तक रास्ता बंद है तो हिसार से कैथल व कैथल से हिसार के लिए बस सेवा को चलाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *