Friday , 20 September 2024

मकर संक्रांति पर ना करें ये 10 काम और राशि अनुसार करे दान

सूर्य का किसी राशि विशेष पर भ्रमण करना संक्रांति कहलाता है। सूर्य जब मकर राशि में जाता है तब मकर संक्रांति होती है। इस समय सूर्य उत्तरायण होता है अतः इस समय किये गए जप और दान का फल अनंत गुना होता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण है। इसी त्यौहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं। आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहाँ से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति में जहां कुछ कामों को करना शुभ माना गया है तो वहीं कुछ कार्यों को वर्जित किया गया है।

जानते हैं इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए : –                            

  • कुछ लोग सुबह उठते ही चाय और स्नैक्स खाना शुरू कर देते हैं लेकिन शुभ दिन ऐसा ना करें। इस दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए इसलिए गंगा या पवित्र नदी ना सही लेकिन कम से कम घर पर स्नान जरूर करना चाहिए।
  • महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं धुलना चाहिए। पुण्यकाल में दांत भी नहीं मांजने चाहिए।
  • इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।
  • शराब, सिगरेट, गुटका आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन नही करना चाहिए। इस दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए और इन सब चीजों का      यथाशक्ति दान करना चाहिए।
  • सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।
  • मकर संक्रांति के दिन गाय या भैंस का दूध नहीं दुहना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन अगर कोई भी आपके घर पर भिखारी, साधु या        बुजुर्ग आए तो उसे खाली हाथ ना लौटा दें। जो अपनी सामर्थ्य के अनुसार  कुछ ना कुछ दान अवश्य करें।
  • इस दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यह प्रकृति का त्योहार है और हरियाली का उत्सव. अत: इस दिन फसल    काटने के काम को टाल देना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें और गुस्सा ना करें.        किसी को बुरे बोल ना बोले सबके साथ मधुरता का व्यवहार करें।

संक्रांति पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए : –

  • मेष-इस राशि के लोग दर्पण, मच्छरदानी, तिल का दान करें।
  • वृष– ये लोग ऊनी वस्त्र और अनाज का दान करें।
  • मिथुन– इन लोगों को कंबल, तिल के लड्डू का दान करना चाहिए।
  • कर्क– कर्क राशि के लोग साबूदाना, शहद का दान करें।
  • सिंह– जिन लोगों की राशि सिंह है, वे लोग चने की दाल, घी का दान करें।
  • कन्या– चादर और गर्म वस्त्रों का दान गरीबों को करें।
  • तुला– ये लोग गुड़ तिल का तेल और चावल का दान करें।
  • वृश्चिक-दूध, दही और तिल से बने व्यंजन का दान करें।
  • धनु– इस राशि के लोग गाय को घास खिलाएं और हल्दी का दान करें।
  • मकर– मकर राशि के लोग उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करें।
  • कुंभ– जिनकी राशि कुंभ है, वे लोग काले तिल और तेल का दान करें।
  • मीन– मीन राशि वाले इस दिन गेहूं, गुड़ और कंबल का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *