Wednesday , 18 September 2024

Haryana: पारा फिर शून्य के करीब; 20 तक राहत के आसार नहीं,

पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होेते ही तापमान एक बार फिर से शून्य के करीब पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 0.4 तथा हिसार जिले में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। दिन के समय कुछ राहत के बाद शाम होते होते दोबारा से गलन होने लगती है। छह बजे से ही कोहरा छाने लगता है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री से कम ही रहा।

हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते उत्तरी मैदानी राज्यों पर सर्दी का असर बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों में हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। रात के समय का तापमान शून्य से 3 डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं।

पूरे प्रदेश में कोहरे का असर दिखाई देगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सर्दी, कोहरे से फसलों को नुकसान नहीं है। अगर पाला जमने की स्थिति बनेगी तो सरसों को नुकसान होगा। किसान सरसों की फसल में हल्की सिंचाई कर नुकसान की आशंका कम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *