Friday , 20 September 2024

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: हरियाणा की 165 हस्तियों को मिला निमंत्रण,

केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि हरियाणा के इन सभी 165 लोगों में से अधिकतर को निमंत्रण भेजा जा चुका है। जो रह गए हैं, उनके पास भी 15 जनवरी तक निमंत्रण पहुंच जाएगा। जैन ने बताया कि 22 जनवरी को हरियाणा समेत पूरे देश में राष्ट्रीय शौर्य जागरण का महापर्व मनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दिन पूरे हरियाणा को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। 

राज्य के 25 हजार मंदिरों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हर मंदिर में भंडारे की व्यवस्था होगी। राज्य के हर घर व हर मंदिर में दीये जलाए जाएंगे। कई व्यापारियों ने अपनी मार्केट व अन्य सार्वजनिक जगहों में 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार दीये जलाने का प्रण लिया है। साथ ही हरियाणा में 30 हजार टोलियां बनाई गई हैं। इसमें विश्व हिंदू परिषद के एक लाख कार्यकर्ता शामिल हैं, जो हर गांव व हर शहरी वार्ड में दस्तक देकर अक्षत निमंत्रण देने के साथ पांच-पांच दीये जलाने का आह्वान कर रहे हैं। हरियाणा में इस बार दूसरी दिवाली मनाई जा रही है।

इसमें प्रमुख रूप महंत अरुण दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, दयानंद जी महाराज, साध्वी मुक्ता भारती, अस्ट कौशल राहुल गिरी महाराज, संत गोपाल स्वामी, आचार्य अनंत (ओमप्रकाश), दिव्या नंद जी महाराज, वाल्मीकि आश्रम के रवि शाह, चैतन्य गुरु माता, कृपालु जी महाराज, नारायण गिरी महाराज, दयानंद सरस्वती समेत अन्य संत शामिल हैं।

लोग नौ व 10 फरवरी को सामूहिक तौर पर जाएंगे। इसमें साधु संत, समाजसेवी और कारसेवक भी शामिल होंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से भी इंतजाम किए जा रहे हैं। अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की भी सरकार की रेलवे से बात चल रही है। इसकी पुष्टि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *