Thursday , 19 September 2024

Sonipat: महिला ने लगाया फंदा; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप,

गांव असावरपुर में ससुराल पक्ष के साथ किराए पर रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने देर रात महिला के फंदा लगाने की जानकारी मायका पक्ष को दी। मायके वाले सुबह गांव असावरपुर में पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव हरिया खेड़ा निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता (24) की शादी अप्रैल 2021 में बागपत के गांव चमरावल निवासी अंकित के साथ की थी। अंकित अपने परिवार के साथ सोनीपत के गांव असावरपुर में किराए पर रहता है। वह चाय का खोखा चलाता है। मुकेश का आरोप है कि शादी के बाद उनकी बेटी ने बेटे वीर (2) को जन्म दिया। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना दी गई कि श्वेता ने फंदा लगा लिया है। जिस पर वह शनिवार सुबह वह गांव असावरपुर में पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर था। उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की। उसे मारा गया है। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। वहां पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

USA, New York State, New York City, Crime scene barrier tape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *