Friday , 20 September 2024

मोहाली में 17 साला नाबालिक लड़की के कत्ल की गुथी सुलझाई

मोहाली के सेक्टर 69 में कत्ल की गई ज्योति नामक एक नाबालिक लड़की के कत्ल केस को हल कर लिया गया है और इस मामले में तीन लोगों को ग्रिफ्तार कर लिया गया है जबकि चौथा अभी फरार है। कत्ल से पहले लड़की के साथ बलात्कार भी किया गया। 17 साला नाबालिक लड़की जिसका नाम ज्योति है जो के मूल रूप से यूपी के सांबला की रहने वाली है अभी वह अपने मां बाप के साथ गांव मटौर में रहती थी और वह मोहाली के सैकतर 69 की कोठियों में काम करती थी | पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लड़की 9 नवंबर से घर से गायब थी और 12 नवंबर को लड़की के पिता ने पुलिस में लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी लाश सेक्टर 69 में तेजधार हथियारों से सनी हुई 17 साल नाबालिक ज्योति नाम की लड़की की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक उसके पेट पर कई बार वार किए हुए थे | पुलिस ने पहले 363 और 366 के तहत पर्चा दर्ज किया हुआ था लेकिन बाद इस पर्चे में आईपीसी की धारा 302 और 34 भी जोड़ दी गई है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोहाली के सिविल हॉस्पिटल में भेजा गया था। यहाँ उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई थी। एसएसपी कुलदीप चाहल ने बताया कि लड़की ज्योति का कत्ल परिवार की आपसी निज़ी रंजिश के तहत किया गया था। पुलिस ने दोषी मक्खन सिंह निवासी बिहार, 2 महिलायों शीला निवासी यूपी और पूजा निवासी यूपी को ग्रिफ्तार किया है और पुलिस ने उनसे कत्ल के समय इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। जबकि चौथा दोषी जिसका नाम राहुल निवासी बिहार अभी फरार है जिसकी ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मौके एस पी (डी) हरबीर सिंह अटवाल, सी आई ए मोहाली के इंचार्ज तरलोचन सिंह व SHO थाना फेस 8 राजीव कुमार भी उपथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *