Sunday , 6 October 2024

चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के किसानों का आंदोलन आज से, एंट्री रोकने को बॉर्डर सील

हरियाणा और पंजाब के किसानों के तीन दिन तक चंडीगढ़ में प्रदर्शन की योजना को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस सतर्क है। दोनों राज्यों की पुलिस ने शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस के साथ बैठक कर किसानों को चंडीगढ़ शहर में प्रवेश करने से रोकने की रणनीति बनाई है। रविवार की सुबह से ही चंडीगढ़ के सभी बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।

पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने आम जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। अभी सभी रास्तों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन की तरफ से 26 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार ने किसान यूनियनों के साथ जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए गए हैं। अभी तक किसान आंदोलन के दौरान किए गए मुकदमे भी वापस लिए नहीं लिए गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार से तीन दिन के लिए चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में रूट डायवर्ट रहेंगे।

चंडीगढ़ में 26,27 और 28 नवंबर को प्रदर्शन करने के लिए किसान मोहाली और पंचकूला में एकत्रित होंगे। इसके बाद यह ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ चंडीगढ़ की सीमा में दाखिल होने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *