Wednesday , 18 September 2024

व्यक्ति का अधजला शव मिला

महाराष्ट्र के जालना जिला स्थित अम्बाद में सुबह 30 वर्षीय एक शख्स का अधजला शव मिला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह अम्बाद तहसील में पथरवाड़ा मार्ग पर अनंत श्रीकांत इनगोले का अधजला शव देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स को आग के हवाले करने से पहले उसके हाथ पैर बांध दिये गये थे।

उन्होंने बताया कि मृतक बीड जिले में सामनापुर गांव का रहने वाला था। आशंका है कि धन को लेकर हुए विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *