Friday , 20 September 2024

Haryana के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में मानसून आंशिक रूप से सक्रिय है। इसके बाद सूबे के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट वाले जिलों में दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। हरियाणा में बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन एक बार फिर से अब मौसम का मिजाज बदल गया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से राज्य में 97% कम बारिश हुई है। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

सितंबर में मानसून की आंशिक सक्रियता के बावजूद राज्य में अगले दो सप्ताह तक बारिश का स्तर सामान्य से कम ही रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले दो सप्ताह तक अधिकतम तापमान स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यह सिलसिला जल्द ही थमने के बाद राज्य में 13 सितंबर से एक बार फिर वर्षा गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *