Thursday , 19 September 2024

Haryana दौरे पर आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जानें क्या है प्लान ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन सितंबर को फिर हरियाणा आएंगे। केजरीवाल रविवार को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में हाल ही में नियुक्त किए गए सर्किल इंचार्जों को शपथ दिलाएंगे। जींद में तिरंगा यात्रा और पंचकूला में बिजली आंदोलन की शुरुआत कर चुके आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस साल तीसरी बार हरियाणा आ रहे हैं।


आप के प्रदेश प्रचार समिति के चेयरमैन डा. अशोक तंवर और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में चार हजार पदाधिकारी बनाए गए हैं। एक दिन पहले ही 1338 सर्किल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। भिवानी में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी। अब सर्किल इंचार्जों को अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे।

तंवर ने कहा कि लोगों की लड़ाई वही लड़ सकता है, जिसके पास संगठन और सेना होगी। भिवानी में शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन देश के लिए बना है। लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है। कांग्रेस के संगठन पर उन्होंने कहा कि उनके नेताओं को लगता नहीं है कि संगठन की जरूरत है। वैसे भी अब संगठन बनाकर क्या करेंगे। यदि आवश्यकता होती तो इतना लंबा गैप न होता। नौ साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *