Thursday , 19 September 2024

चंद्रयान-3 की सफलता पर RBI गवर्नर ने कही ये दिल छूने वाली बात

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के स्पेस टेक्नोलॉजी विनिर्माण क्षेत्र को गति देगा।’ दास ने ‘ललित दोषी स्मृति व्याख्यान’ देते हुए कहा, “कुछ समय पहले, हम सभी ने इतिहास बनते हुए देखा जब इसरो के प्रमुख ने गर्व से घोषणा की कि भारत अब चंद्रमा पर है।”

चंद्रयान-3 को लेकर पूरी दुनिया की स्पेस एजेंसियों ने इसरो और भारत को बधाई दी। वहीं, पीएम मोदी ने कहा- ‘हमने जमीन पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा किया। आज हम नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं। इस समय मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हूं। हालांकि, हर देशवासी की तरह मैं भी चंद्रयान अभियान का इंतजार कर रहा था।’

उन्होंने कहा- ‘भारत बार-बार ये साबित कर रहा है कि- sky is not the limit. साइंस और टेक्नोलॉजी देश के उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं। हमने भविष्य के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। जल्द ही सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए इसरो आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है।’

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम वास्तव में उत्साहित हैं…हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *