Friday , 20 September 2024

मशहूर हरियाणी गायक राजू पंजाबी का निधन, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 40 साल की उम्र में निधन हो गया है. राजू पंजाबी ने मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो राजू लगभग 10 दिन से बीमार चल रहा थे। जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया।

आखिरी वक्त पर राजू पंजाबी की तबीयत इस हद तक बिगड़ गई कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाना पड़ा। इसके बाद गायक में सुधार के लक्षण दिखे और उन्हें कुछ समय के लिए घर भेज दिया गया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया। प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *