Thursday , 19 September 2024

Monsoon में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है इंफेक्शन का जोखिम

मानसून का मौसम आते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को साथ लेकर आता है। मानसून में त्वचा, आंखों और शरीर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

दरअसल, इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिसकी वजह से तरह-तरह की बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही, इस मौसम में बारिश की वजह से भी लोगों की तबियत बिगड़ने लगती है। खासकर, जो लोग मानसून में कुछ गलतियां करते हैं, उनमें इंफेक्शन और एलर्जी होने का जोखिम ज्यादा बना रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन-सी गलतियां हैं, जो इंफेक्शऩ और एलर्जी के जोखिम को बढ़ाती हैं। तो आइए, आज इस लेख में जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

मानसून में न करें ये गलतियां

1.मानसून में बारिश किसी भी समय होने लगती है, ऐसे में न चाहते हुए भी कई बार हम भीग जाते हैं। ऐसे में अगर आप अचानक से भीग जाते हैं, तो इससे दिक्कत बढ़ सकती है। बारिश में भीगने से आपको सर्दी-जुकाम लग सकता है। कई बार बारिश के पानी की वजह से आपको इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने साथ छाता जरूर रखना चाहिए, जिससे आप बारिश के पानी में भीगने से बचे रहें।फास्ट फूड या जंक फूड खाना

2..मानसून के मौसम में अक्सर फास्ट फूड खाने की क्रेविंग होती है, लेकिन इन्हें खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, फास्ट फूड खाने से पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको गैस, अपच और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर आप रेहड़ी-पटरी या अस्वस्थ जगह से फास्ट फूड खाएंगे, तो इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ सकता है।

3.कई इलाके ऐसे होते हैं, जहां मच्छर काफी ज्यादा होते हैं। लेकिन मानसून में सभी इलाकों में मच्छर देखने को मिलते हैं। पानी के जमा होने की वजह से मच्छर पैदा हो सकते हैं। इस मौसम में मच्छर कई बीमारियों का कारण बनते हैं। मच्छरों के काटने की वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही, मच्छरों के काटने की वजह से त्वचा पर भी रेडनेस हो सकती है। ऐसे में आपको मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घर और आस-पास पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए।

4,कई बार हम किसी जगह जा रहे होते हैं और फिर बारिश में भीग जाते हैं। इससे हम पूरे दिनभर गीले कपड़ों में ही रहते हैं, जिसकी वजह से तबियत बिगड़ सकती है। गीले कपड़ों की वजह से आपको ठंड लग सकती है। साथ ही, यह स्किन एलर्जी का भी कारण बन सकता है। लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहने की वजह से आपको त्वचा पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं या फिर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *