Thursday , 19 September 2024

Manipur में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 14 लोगों की पहचान की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी को थौबल जिले से सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

मणिपुर में एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ द्वारा चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, जिसका वीडियो 19 जुलाई को देश के सामने आया। इस घटना का वीडियो सामने के बाद पूरे देश में आक्रोश है। सड़क से लेकर संसद तक इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इधर पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो से उन 14 लोगों की पहचान की थी।

3 मई को मणिपुर में शुरू हुई हिंसा ने उस समय सारी हदें पार कर दी थी, जब अगले दिन करीब एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ ने दो आदिवासी महिलाओं को अपना शिकार बनाया। भीड़ ने पहले गांव पर हमला किया, फिर अपनी जान बचाकर भाग रही दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराया। यही नहीं दरिंदों ने दोनों महिलाओं के साथ गैगरेप भी किया।

मणिपुर मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता को लेकर सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने मानसून सत्र के तीसरे दिन, सोमवार को भी मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के दोनों सदनों में बयान देने और चर्चा की मांग जारी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *