Thursday , 19 September 2024

राम रहीम की 7वीं बार पैरोल को लेकर क्या बोले CM मनोहर लाल ?

राम रहीम को 7वीं बार पैरोल पर हरियाणा CM मनोहर लाल ने दो टूक बात कही है। उन्होंने कहा कि, हर कैदी के अधिकार होते हैं, इसी वजह से राम रहीम को पैरोल मिलती है। इतना जरूर है कि हम उनको सिरसा स्थित आश्रम में आने की परमिशन नहीं देते। राम रहीम को लगातार पैरोल पर हरियाणा सरकार की आलोचना के बाद सीएम का ये बयान आया है।


CM मनोहर लाल ने कहा कि राम रहीम अपराधी हैं। उन्होंने अपराध किया। उनको सजा मिली। जब उनको सजा मिल रही थी तो सरकार ने कभी ये नहीं कहा कि इसे कम कर दो। हमने कभी सपोर्ट नहीं की। ये कोर्ट का मामला है, कोर्ट करेगी। हमने कोर्ट के हवाले कर दिया। कोर्ट ने सजा दी। उन्हें जेल भेजा। आगे कहा कि, हमारा कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। कानून के हिसाब से आज भी वह कैदी हैं। कैद में रहने के बाद वे अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जो अधिकार नहीं, वह नहीं मिलेगा। सरकार उन्हें कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही है।


अपराधियों और कैदियों को भी कुछ अधिकार मिले हुए हैं। वह हमने नहीं दिए हैं, ये पहले से हैं। एक अपराधी को क्या मिल सकता है क्या नहीं, ये मैनुअल में लिखा हुआ है। इस मैनुअल के हिसाब से सजा के शुरू के 2 साल में उन्हें कोई पैरोल नहीं मिली। बाद में उन्होंने पैरोल के लिए अप्लाई किया तो उन्हें पैरोल मिलनी थी तो मिल गई। ये प्रशासनिक काम है। जेल वालों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *