Saturday , 5 April 2025

हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश से भारी तबाही के बाद सुक्खू सरकार ने उठाया ये कदम

हिमाचल में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा के रखी हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भीषण बारिश से मची तबाही का दंश झेल रहे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र से 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता मांगी है। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाने के लिए राहत नियमावली में बदलाव किया जाएगा।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की थी ये घोषणा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की थी कि, प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए राहत नियमावली में बदलाव किया जाएगा। राहत नियमावली के अनुसार, अभी आपदा से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि परेशानी में फंसे लोगों की मदद के लिए एक आपदा राहत कोष बनाया गया है।

बाढ़ और बारिश से 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में पिछले हफ्ते भारी से बहुत भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें जाम हो गईं और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और उनसे 2,000 करोड़ रुपये की अंतिम राहत देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि राज्य को 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *