Friday , 20 September 2024

चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के लिए अब पूरी तरह से तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ

इसरो14 जुलाई को अपना एक अहम मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। यह अभियान चंद्रयान-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग में विफलता के बाद शुरू किया गया।

इस अभियान में उन बातों का विशेष ध्यान रखा गया है जो चंद्रयान-2 की विफलता की वजह बनी। तमाम तरह के वैज्ञानिक अध्ययन के बाद इसरो के वैज्ञानिक अब चंद्रमा पर एक मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने जा रहे हैं।

14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3

इसरो 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करेगा। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर इस यान को प्रक्षेपित करने की योजना है। इससे पहले लॉन्चिंग से पूर्व का रिहर्सल किया गया जिसमें सभी मानकों पर यह यान खरा उतरा। अब इसरो के वैज्ञानिकों को 14 तारीख को इंतजार है जब इसे अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

लैंडर और रोवर का नाम

चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर का वही नाम होगा जो चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर का था। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम होगा। यह नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। इस रोवर का नाम प्रज्ञान होगा।

23 या 24 अगस्त को होगी सॉफ्ट लैंडिंग

लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। चंद्रयान का रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा और यह लैंडर विक्रम के अंदर लगा है। इसरो अधिकारियों ने कहा कि लैंडर का मिशन काल एक चंद्र दिवस होगा, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *