Friday , 20 September 2024

भारत में चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियां पूरी, इस दिन रचा जाएगा इतिहास

भारत चंद्रयान-3 मिशन के लिए तैयार हो चुका है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 12-19 जुलाई के बीच लॉन्च कर सकता है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि लॉन्‍च डेट को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।

चंद्रयान-3 को इसरो 13 जुलाई को लॉन्‍च करेगा
अभी कई प्रकार के टेस्‍ट हो रहे हैं और इसके पूरे होने पर फाइनल डेट की घोषणा होगी। पहले कहा गया था कि, चंद्रयान-3 को इसरो 13 जुलाई को लॉन्‍च करने जा रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी।
एस सोमनाथ ने कहा कि वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है, हमने परीक्षण पूरा कर लिया है। वर्तमान में, लॉन्च के लिए अवसर की खिड़की 12-19 जुलाई के बीच है। हम सभी के बाद सटीक तारीख की घोषणा करेंगे।” दरअसल चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *