Friday , 20 September 2024

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का शुक्रवार को 44वां दिन !

हरियाणा डेस्क:- बहादुरगढ़, ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गई। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने रोष जताते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के तानाशाह और किसान विरोधी शासनकाल में जितनी दुर्गति अन्नदाता की हो रही है वैसी कभी नहीं हुई। दुर्गति का आलम यह है कि रोहतक के महम क्षेत्र के मदीना गांव में मंडी में किसानों को दाना रखने के लिए जगह नहीं मिली तो किसानों को अपनी फसल को श्मशानघाट में रखना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को मजबूरी में सडक़ों और स्कूलों तक में अपनी फसल रखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक साजिश के तहत मंडी सिस्टम को खत्म करने पर तुली हुई है। आज मंडियों में पीने का पानी नहीं है, बारदाना नहीं है। मंडियों में बुनियादी सुविधाएं आढ़ती व किसानों को नहीं मिल रही है।

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि किसान पहले से ही बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुका है। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार सुशासन और विकास के झूठे दावे करती है और हकीकत ये है कि आज मंडियों में किसानों की फसल बिक नहीं रही है। कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में इस तरह की तस्वीरें इस बेरहम सरकार का चेहरा बेनकाब करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती के साथ जुड़ी हुई है और लगभग 22 लाख 64 हजार किसान परिवार हैं। वहीं लाखों मजदूर परिवार भी खेती के साथ जुड़े हैं । छोटे, मंझोले दुकानदारों के अलावा बड़े कारोबारी और कारखानेदारों का भी खेती के साथ ही नाता है। ऐसे कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में इस बेरहम सरकार ने किसान को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अभी कुछ दिन पहले आई बरसात और ओले गिरने से प्रदेश में 6 हजार से अधिक गांवों के 2 लाख 63 हजार किसानों की 17 लाख 14 हजार एकड़ फसल बर्बाद हो गई। किसानों को मुआवजा देने की बजाय यह सरकार किसानों को कागजों में उलझा रही है। भाजपा सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने का ढकोसला कर रही है। हकीकत ये है कि आज सडक़ों से लेकर श्मशानघाट तक किसान का दाना-दाना बिखरा हुआ है। किसान एक संघर्षशील और स्वाभिमानी तबका है और किसान इस सरकार को आने वाले समय में करारा सबक सिखाएगा। अभय सिंह चौटाला ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार शायद भूल गई है कि किसानों ने 13 महीने तक बारिश, गर्मी, सर्दी की परवाह किए बगैर और अपना परिवार, बच्चे व खेत छोडक़र इस हठधर्मी और तानाशाह सरकार को फैसला बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। इनेलो नेता ने बरसात व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के लिए प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देने और किसानों की फसल खरीद तुरंत प्रभाव से करने की मांग की।

खरखौदा, इंडियन नेशनल लोकदल संगठन का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान हर रोज कांग्रेस, भाजपा और जजपा दलों को अलविदा कह कर लोग इनेलो परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अर्जुन अवार्डी व 17 बार के रिकार्ड हिंद केसरी रहे संजय पहलवान ने भाजपा को अलविदा कह इनेलो की सदस्यता ग्रहण कर ली। भिवानी में अशोक सिंह राजपूत हलवास, युवा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, सुभाष शर्मा हलवास, सतवीर सिंह राजपूत भाजपा, देवेंद्र सिंह राजपूत पूर्व सरपंच हलवास भाजपा, प्रकाश सिंह राजपूत हलवास, रामपाल सिंह राजपूत पूर्व सरपंच हलवास, अजीत सिंह परमार रिवाड़ी, राकेश शर्मा फौजी हलवास भाजपा, मनोज सिंह भाजपा, राजपूत अनिल बामला जेजेपी, बीरसिंह रिवाड़ी खेडा भाजपा, सन्दीप शर्मा हुन्नामल प्याऊ भिवानी, अनिल रिवाड़ी खेड़ा, दीपक बामला, सिमरण भिवानी, मुरली सिंह तंवर रिटायर्ड कमांडर तिगड़ाना, उमेश शर्मा कौन्ट रोड भिवानी, सुमित बामला, रोहित शर्मा पालवास, अंकित ढाका कोन्ट रोड, ललित कौशिक निनाज भिवानी, नरेन्द्र लाम्बा चांग, प्रदीप कुण्डु चांग, विक्रम चाना भिवानी, नरेन्द्र तंवर तिगड़ाना, बृजपाल सिंह चौहान तिगड़ाना, बृजेश कमांडो तिगड़ाना, राधेश्याम शर्मा उमरावत, नीरज यादव देवसर, श्यामा यादव बैंक कॉलोनी भवानी, अशोक प्रधान राजपूत तिगड़ाना, सुरेश नंबरदार राजपूत तिगड़ाना, दिनेश सिंह राजपूत, सूरजमल नंबरदार चौधरी गुरुग्राम, मनोज शर्मा गुरुग्राम भाजपा, बीर सिंह परमार पूर्व सरपंच चांग भाजपा।

मनोज परमार क्चष्ठष्ट चांग, कमल सिंह मेम्बर लुहार चांग भाजपा,नवदीप चाहर चांग, सुरेन्द्र सैन सिल्वी हेयर ड्रेसर हांसी गेट भिवानी, अजय कुमार दहिया ब्लॉक ऑफिसर फॉरेस्ट तिगड़ाना, रोहतास दहिया मेम्बर पंचायत तिगड़ाना, रामेहर सिंह कलसन पूर्व पंचायत मेंबर तिगड़ाना, उमेद सिंह लंग्यान युवा जिला अध्यक्ष अंबेडकर संगठन तिवारी खेड़ा, करन सिंह कनोजिया सैक्टर 13 भिवानी, हरफूल दहिया तिगड़ाना, हरिओम सिंह बामला, आकाश जुन गांव लोआ खुर्द बहादुरगढ़, आनंद राजपूत रेवाड़ी, सुमित राणा खेड़ा इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। रोहिणी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अशोक छिक्कारा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और कर्ण सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो में शामिल हुए। खरखौदा विधान सभा क्षेत्र से चिराग कुमार, रोहित कुमार, इरशाद राशिद, फरमान, रीटा, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुंडू, आदित्य व बलराज सिंह सहित अनेक साथियों ने इनेलो में अपनी आस्था जताई। अभय सिंह चौटाला ने सभी का इनेलो परिवार में तहेदिल से स्वागत किया और कहा कि आपको पार्टी द्वारा पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *