Sunday , 6 October 2024

शहीदी स्मारक, खेलों एवं अन्य परिजनाओं से अम्बाला को विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान : मनोहर लाल,CM


अंबाला\ हरियाणा:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अम्बाला पहले साइंस और मिक्सी उद्योग से जाना जाता था, मगर बीते सालों में जिस प्रकार से अम्बाला में शहीदी स्मारक, खेलों एवं अन्य परियोजनाओं पर काम किया गया है उससे अम्बाला को अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिलेगी।

अम्बाला छावनी उपमंडल परिसर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में गृह मंत्री अनिल विज एवं सांसद रतन लाल कटारिया की उपस्थिति में 38.69 करोड़ रुपए की लागत से ऑल वैदर स्वीमिंग पुल, 12.96 करोड़ रुपए की लागत से एससी ब्वॉयज स्पोर्टस होस्टल और 41.52 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी उपमंडल परिसर का उद्घाटन के दौरान आभार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी का हरियाणा को अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा पंचकूला के अलावा अम्बाला छावनी, शाहबाद, चंडीगढ़ व दिल्ली में खेल मुकाबले होंगे।

भारत के बेहतरीन किस्म का स्वीमिंग पुल का निर्माण

अम्बाला छावनी में उत्तर भारत के बेहतरीन किस्म का स्वीमिंग पुल का निर्माण किया गया है जिससे युवाओं को स्वीमिंग के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला में स्वीमिंग की अकादमी बनाई जाएगी जिसमें सालभर तैराकी प्रतियोगिताएं होंगी और देश दूनिया के तैराक आऐंगे जिससे स्थानीय लोग भी यहां तैराकी सीख पाएंगे।

शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद भी बनें युवा

उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ युवा हुनरमंद भी बनें इसके लिए एक यूनिवर्सिटी भी हरियाणा में स्थापित की गई है जिसमें हुनर से संबंधित 800 कलाएं सुचिबद्ध की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत राई में स्थित स्पोर्टस स्कूल को खेल यूनिवर्सिटी बनाया जायेगा जिससे कि हरियाणा खेलों का हब बनेगा, वहां पर खेलों से सम्बन्धित रिसर्च होंगी और खेलों को बढावा देने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा

मुख्यमंत्री ने लगाया जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय पहलवान को प्रतीक रूप में जोड़ते हुए यह नारा लगाया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला को उद्योग का केन्द्र बनाना चाहते हैं जिस प्रकार से दक्षिण में गुरूग्राम है उसी प्रकार उत्तर में अम्बाला उद्योग विकसित हों तथा इनवेस्टर यहां पर आएं।

सकारात्मक कार्यों की ओर लगे युवाओं की शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी में 1857 की क्रांति से सम्बन्धित शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है जिस पर 300 करोड रूपये की खर्च होगी और यह देश-दूनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम चाहते हैं कि युवाओं में जो शक्ति है वह सकारात्मक कार्यों की ओर लगे। इसलिए अम्बाला छावनी में खेलों का विश्वस्तरीय ढांचा तैयार किया गया है।

बड़ी तेजी से घूम रहा विकास का पहिया

विज ने कहा कि कई वर्षों तक विकास से महरूम रहने के बाद हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का पहिया बड़ी तेजी से घूम रहा है। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है और अम्बाला में भी उसका असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम यहां फीफा एप्रूवड फुटबाल स्टेडियम बना रहे हैं, यहां राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन एवं योगा हॉल बनाकर दिया गया है।

युवाओं में जो शक्ति है वह सकारात्मक कार्यों की ओर लगे

उन्होंने कहा अम्बाला में इतनी सारी सुविधाएं हमें कर्मठ मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की वजह से मिल पा रही है क्योंकि मनोहर लाल जी चाहते हैं कि काम होने चाहिए, लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। युग बीत गए सुविधाओं की आस में, मगर अब हमें आगे जाना है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलों इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम के बीच अम्बाला छावनी में उद्घाटन के लिए समय निकाला और इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करता हैं।

मनोहर लाल बोले ‘विज साहब आपका कोई भी काम रुकने नहीं दिया जाए’, गृह मंत्री विज ने सैल्यूट कर धन्यवाद जताया

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अनिल विज के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि ‘विज साहब आप कोई भी प्रोजेक्ट ले आईए, आपके किसी भी प्रोजेक्ट को रुकने नहीं दिया जाएगा। जो प्रोजेक्ट होगा वह पूरा किया जाएगा। चाहे अम्बाला जिले में कहीं भी कोई प्रोजेक्टआप लाए उसे पूरा किया जाएगा।‘ मुख्यमंत्री इस कथन पर गृह मंत्री अनिल विज ने सैल्यूट कर धन्यवाद व्यक्त किया।

उत्तर भारत का आधुनिक ऑल वेदर स्वीमिंग पुल अम्बाला में स्थापित : मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज के तीनों प्रकल्पों का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी द्वारा किया जा रहा है। श्री विज ने कहा कि उन्हें हर्ष हो रहा है कि ऑल वेदर स्वीमिंग पुल है उत्तरी भारत का आधुनिक एवं प्रमुख स्वीमिंग पुल है जिसके मुकाबले का स्वीमिंग पुल नहीं है और खेलों इंडिया के अवसर पर इसका उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े 8 हजार बच्चे खेलों इंडिया में भाग लेने हरियाणा आ रहे हैं।

उन्होंने हरियाणा को खेलों इंडिया की मेजबानी के लिए चुनने पर केंद्र सरकार का मंच से आभार भी जताया। उन्होंने कहा हरियाणा ने आंखें बिछाकर देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कुछ गेम अम्बाला व शाहबाद में होगी। अम्बाला में जिम्नास्टिक व स्वीमिंग की स्पर्धा होगी और यह अम्बाला के लिए सौभाग्य की बात है।

पुलिस कमिश्नरी खत्म करवाई एवं अम्बाला छावनी में नगर परिषद बनाकर सुविधाएं दी : विज

यहां स्वीमिंग और जिम्नास्टिक का राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बना हुआ है और यह हमारे के लिए गर्व की बात है कि 38.69 करोड़ की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पुल बनाया गया है। स्वीमिंग पुल के ऊपर बाक्सिंग हॉल भी बना है। इसके अलावा यहां मैस एवं किचन भी है, 750 दर्शकों के बैठने की सुविधा भी है। यहां खिलाड़ियों के लिए टच पैड सुविधा और तैराक पैड पर टच करके अपना प्रदर्शन स्क्रीन पर दिखे सकेंगे। यह साउंड प्रूफ हॉल है, यहां मीडिया गैलरी, सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम, फिल्टरेशन प्लांट, वाई-फाई युक्त बिल्डिंग एवं अन्य सुविधाएं भी हैं।

ब्वॉयज स्पोर्टस होस्टल व उपमंडल परिसर में भी कई सुविधाएं : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वीमिंग पूल के साथ ब्वॉयज स्पोर्टस होस्टल एवं उपमंडल परिसर में भी कई सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। स्पोर्ट्स होस्टल में 160 खिलाड़ियों, कोचिस एवं स्टाफ के रहने की सुविधा है। यहां 24 कमरे और 8 डोर मेट्ररी है, यहां फिजियोथेरेपी रूम, डाइनिंग हाल, मेस, मल्टीपरप्स हॉल, कुश्ती हॉल, 2 लिफ्ट, टेबल टेनिस हॉल सहित कई सुविधाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *