Wednesday , 18 September 2024

गए थे शादी में खाना खाने, पकड़ लिया अस्पताल का बिस्तर!

मध्यप्रदेश\ नेश्नल:- शादी के समारोह में जाकर भोजना खाना इतना महंगा पड़ा कि 12 लोगों ने अस्पताल का बिस्तर ही पकड़ लिया, जबकि 2 लड़कियों के मौत की भी खबर है।

मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है। जहां ढोलनखापा गावं में में विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 12 लोग बीमार पड़ गए, जबकि इलाज के दौरान 2 लड़कियों ने दम तोड़ दिया। बीमार लोगों को पांढुर्ना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

खराब भोजन खाकर बिगड़ी हालत!

डॉक्टरों की अगर माने तो ज्यादा गर्मी की वजह से भोजन खराब हो गया होगा था और उसे ही लोगों परोस दिया गया। खराब खाना खाने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ी और सब बिमार पड़ गए। जिनमें कि 2 लड़कियो की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान 2 लड़कियों की मौत

लगातार उल्टी-दस्त के कारण कबड़िया की रहने वाली 2 लड़कियों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। बिमार हुए लोगों का कहना था कि शादी में खाना खाने के बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगा था। हालत ज्यादा खराब होने पर लड़कियों की मौत हुई।

गर्मी से खराब हो गया था खाना!

दरअसल ग्रामीण इलाकों में शादी समारोह में भोजन काफी पहले बन जाता है और फिर उसे परोसा जाता है। गर्मी के दिनों में अक्सर जल्द ही दाल और सब्जियां खराब हो जाती हैं, इसी वजह से ऐसे मामले सामने आते हैं।

फिल्हाल प्रशासन के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और बिमार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। ये खबर एक तरह से लोगों को चेतावनी है कि गर्मी के मौसम में अगर शादी ब्याह मे जाना भी पड़ तो अपनी सेहत का खासतौर पर ख्याल रखें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *