Thursday , 19 September 2024

इस जोड़ी को तो रब ने ही बनाया है, 36 इंच के दूल्हे की 34 इंच की दुल्हन!

बिहार:- कहते हैं कि जोड़ियां तो स्वर्ग में ही बनती हैं ओर लोग उन्हे धरती पर मिलवाने का काम करते हैं। यही कहावत सच साबित हुई है, जहां एक 36 इंच के दूल्हे की शादी 34 इंच की दुल्हन से हुई है।

बिहार की अनोखी शादी

बिहार के भागलपुर जिले में इस अनोखी जोड़ी की शादी देखने को मिली। 36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए और 7 जन्मों के बंधन में हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए.

दूल्हा दुल्हन संग सेल्फी की होड़

इस शादी में बैंड बाजा और बारात सब कुछ था, लेकिन फिर ये शादी बाकी शादियों से कुछ अलग थी। बड़ी बात तो ये रही कि इस शादी मे लोग तो बिना बुलाए ही पहुंच गए। मुफ्त का खाना खाने नहीं, बल्कि दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने के लिए।

रिति रिवाज से सात जन्मों के बंधन में बंधे

मसाढू गांव के रहने वाले 26 वर्षीय मुन्ना भारती की शादी नवगछिया की ममता कुमारी के साथ हुई। इसके बाद पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से मुन्ना और ममता की शादी हुई। शादी के बाद नव दंपत्ति को शुभकामना देने वालों का तांता लग गया. दूल्हा दुल्हन भी इस शादी से खुश दिखे.

दोनों ही दूल्हा और दुल्हन नाटे कद के हैं और इन दोनों की ही शादी इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जहा पर लोगों में इनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *